Posts

Showing posts from March, 2026

मजलिस का बढ़ता कारवां: कपसाड़ के हप्पू प्रधान की एंट्री से

Image
 मजलिस का बढ़ता कारवां: कपसाड़ के हप्पू प्रधान की एंट्री से गरमाई सरधना की सियासत, जल्द होगी शक्ति प्रदर्शन वाली जनसभा सरधना/मेरठ। सरधना विधानसभा की सियासत में उस समय नई हलचल पैदा हो गई, जब गांव कपसाड़ के चर्चित चेहरा मुकेश सोम उर्फ हप्पू प्रधान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मेरठ जिला मुख्यालय पहुंचकर आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का दामन थाम लिया। जिला अध्यक्ष चौधरी फईम एडवोकेट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। हप्पू प्रधान की इस एंट्री को सरधना क्षेत्र में मजलिस के बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे क्षेत्रीय समीकरणों पर असर पड़ सकता है और आने वाले समय में सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। जल्द होगी बड़ी जनसभा, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी सदस्यता ग्रहण के बाद हप्पू प्रधान ने ऐलान किया कि बहुत जल्द क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सैकड़ों समर्थकों की भागीदारी होगी। इसे संगठन के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजलिस का...

मेरठ करनाल हाईवे पर लूट

 रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाडम निवासी शुभम त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी का मेरठ में गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। मंगलवार देर रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सरधना थाना क्षेत्र के मेरठ–करनाल हाईवे पर नानू फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे, पहले से मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने शुभम त्यागी के साथ मारपीट की और उनकी जैकेट से पर्स भी निकाल लिया। इसके बाद बदमाश कुछ दूरी पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। आसपास बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने बाइक के हैंडल पर मोबाइल लगाया हुआ था, जिससे बदमाशों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

फर्जी टैग लगी बेडशीट का गोरखधंधा: डीएम के पत्र का इंतजार, जीएसटी जांच से हड़कंप तय

  सरधना: कस्बे में नामी कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर बेडशीट तैयार कर बाजार में खपाने के संगठित गोरखधंधे पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। जीएसटी विभाग इस बहुचर्चित प्रकरण में जिलाधिकारी के आधिकारिक पत्र का इंतजार कर रहा है। उधर, सरधना व्यापार मंडल ने पूरे मामले को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम डॉ. वीके सिंह से मिला था। व्यापारियों ने साफ शब्दों में बताया कि कस्बे में करीब 90 प्रतिशत बेडशीट निर्माण कार्य नियमों के तहत, अपने-अपने ब्रांड नाम से किया जाता है, लेकिन कुछ लालची तत्व नामी कंपनियों के फर्जी टैग लगाकर नकली बेडशीट तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल ईमानदार व्यापारियों की साख पर बट्टा लग रहा है, बल्कि सरकार को भी करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी टैग, नकली बिलिंग और अवैध सप्लाई चेन के सहारे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है। इस गंभीर शिकायत पर डीएम ने जीएस...

नूतन श्री जैन श्वेताम्बर चंद्रप्रभु जिनालय आदर्श नगर

 नूतन श्री जैन श्वेताम्बर चंद्रप्रभु जिनालय आदर्श नगर सरधना की 8 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य मे 9वी ध्वजारोहण पूरे हर्षोल्लास के साथ पूर्ण हुआ श्री शान्तिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि दादा चंद्रप्रभु स्वामी मूल ध्वजा का लाभ त्रिशला जैन गुंजन जैन परिवार को मिला, दादा मणिभद्र वीर ध्वजा का लाभ श्री सतेन्द्र जैन आलोक जैन आदित्य जैन परिवार को मिला माता पद्मावती देवी कि ध्वजा का लाभ श्री दिनेश जैन रेनू जैन परिवार ने लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक ठा संगीत सिंह सोम रहे जिन्हे शॉल पहनाकर तिलक लगाकर प्रतीक चिन्ह देकर श्री संघ की ओर से सम्मानित किया गया आचार्य शाश्वतनंद जी माहराज का सभी को आशीर्वाद मिला इस अवसर पर सामूहिक सत्तर भेदी पूजन सुमति कुंथू महिला मण्डल चौक बाजार समूह ने हर्ष के साथ कराया श्री रमेश चंद जैन, श्रीमती सुन्दरी जैन, मयंक जैन ने सहयोग किया , जिसके बाद बैंड बाजे घंटनाद के साथ ध्वजरोहाण किया गया, जिसके बाद भगवान कि आरती आरती का लाभ पूजा जैन मंगल दीपक का लाभ प्रबीन जैन शान्ति कलश का लाभ आंचल जैन ने लिया,मणिभद्र वीर को ...

शादी समारोह में चली गोली, युवक घायल — पुरानी रंजिश की आशंका

Image
  सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में गांव निवासी कर्मवीर उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में आज शिवा का मंडा कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कर्मवीर भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अमित भी वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और गोली चल गई। गोली लगने से कर्मवीर घायल होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मवीर को तुरंत सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले अमित के पिता मुंशी की हत्या हुई थी, जिसकी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि दोनों युवक अलग-अलग गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं—एक का संबंध योगेश बड़ौदा गैंग से और दूसरे का उधम गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटना...

गन्ना खरीद से पीछे हटी मिल, किसानों में रोष

Image
  प्रजाति 9709 का गन्ना लेने से इनकार, रावा व मोहम्मदपुर धूमी के किसानों ने की कार्रवाई की मांग मेरठ क्षेत्र के ग्राम रावा और मोहम्मदपुर धूमी के किसानों ने चीनी मिल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले आवंटित की गई गन्ना प्रजाति 9709 को अब मिल द्वारा लेने से मना किया जा रहा है। इस फैसले से किसानों में भारी नाराजगी है और उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने मिल के निर्देश पर गन्ना प्रजाति 9709 की फसल तैयार की थी, लेकिन अब जब फसल तैयार हो चुकी है, तो मिल द्वारा खरीद से इनकार किया जा रहा है। इससे उनकी मेहनत और लागत दोनों पर संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत करते हुए मांग की है कि मामले का शीघ्र समाधान कराया जाए और संबंधित मिल को निर्देशित किया जाए कि वह किसानों का गन्ना नियमानुसार खरीदे। प्रार्थना पत्र देने वालों में निखिल यादव, दुष्यंत यादव, सोनू यादव, श्रीपाल यादव, महीपाल यादव सहित ग्राम के अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य ...

चिकन मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली

Image
 मेरठ जनपद के रोहटा क्षेत्र में चिकन मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार में चिकन और मीट की दुकानों से जबरन हफ्ता वसूली कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह रोहटा मुख्य बाजार में अपने पुश्तैनी मकान में चिकन मीट का मानक के अनुसार व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। आरोप है कि गांव का ही प्रवेश नामक व्यक्ति अपने गिरोह के साथ दुकानदारों पर मुख्यमंत्री और भाजपा का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करता है। बताया गया कि कुछ माह पहले एक चिकन बिरयानी की दुकान से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वसूले जा रहे थे। पैसे न देने पर दुकान की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई, जिससे दुकान बंद हो गई। इसके बाद अन्य दुकानदारों से 20 हजार रुपये तक हफ्ता तय कर लिया गया। पीड़ित के अनुसार दो दिन पहले एक युवक उसकी दुकान पर आया और हफ्ते की मांग की। मजबूरी में उसने 10 हजार रुपये उधार लेकर दे दिए, लेकिन बाकी पैसे न होने की बात कही। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे रमजान के अफ्तार के समय...

रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का खेल! सरधना में माफिया सक्रिय, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Image
  सरधना (मेरठ): सरधना तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप – खेतों के पास हो रहा खनन ग्रामीण सनोज पुत्र राजवल सिंह, मनोज पुत्र राजबल, एसबीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम घर और मोहन पुत्र निशानसिंह निवासी ग्राम कालिन्द ने बताया कि उनके खेतों के बराबर में कृष्पाल पुत्र राजपाल व जसपाल पुत्र बाबू के खेत से रात के समय मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। समझाने पर भी नहीं माने, अभद्रता का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार खनन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि कुछ दिन पहले इस बात को लेकर उनके साथ अभद्रता भी की गई थी, जिससे वे काफी परेशान हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

रील बनाने को लेकर विवाद, मारपीट; पीड़ित से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम

Image
  मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला गांव में 7 मार्च 2026 को रील बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि नदीम और नईम नाम के दो युवक मोबाइल फोन से रील बना रहे थे। इसी दौरान गांव के मोनू जाटव ने उन्हें कथित अश्लीलता करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित मोनू कुमार ने इस संबंध में इंचौली थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के अगले दिन 8 मार्च को संगीत सोम, पूर्व विधायक सरधना, पीड़ित मोनू के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। इसी बीच संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ लोगों को चेतावनी देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि पत्थरबाजी जैसी हरकतों से बचें, अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है क...

वादों का पहाड़, हकीकत में रेत: न्याय की आस में फिर तहसील पहुंचा कपसाढ़ का पीड़ित परिवार”

Image
 वादों का पहाड़, हकीकत में रेत: न्याय की आस में फिर तहसील पहुंचा कपसाढ़ का पीड़ित परिवार”  न्याय की आस में फिर तहसील पहुंचा कपसाढ़ का पीड़ित परिवार” सरधना। थाना क्षेत्र के कपसाढ़ गांव में अनुसूचित जाति के परिवार के साथ हुए सनसनीखेज प्रकरण के बाद किए गए बड़े-बड़े वादों की सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आती नजर आ रही है। घटना के बाद प्रशासन की ओर से राहत और न्याय के कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन समय बीतने के साथ वे वादे कागजों तक ही सिमटते दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि पीड़ित परिवार का संघर्ष अभी भी खत्म होता नहीं दिख रहा। शनिवार को एक बार फिर परिवार तहसील पहुंचा और एसडीएम से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई, लेकिन उन्हें यहां भी निराशा ही हाथ लगी। पीड़ित नरसी अपने पिता सतेंद्र के साथ तहसील पहुंचा और एसडीएम उदित नारायण सेंगर से मुलाकात कर पहले किए गए वादों को पूरा कराने की मांग की। नरसी का कहना है कि करीब दस मिनट तक चली बातचीत में उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला। उल्टा उन्हें धमकाकर कार्यालय से बाहर निकाल दिए जाने का आरोप लगाया गया है। नरसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन उ...

प्रिया टॉकीज की पार्किंग में पिकप गाड़ी में बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Image
 प्रिया टॉकीज की पार्किंग में पिकप गाड़ी में बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर सिर में फंसी है गोली, मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार पार्किंग में बैठकर हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर दो संदिग्ध युवकों को लिया हिरासत में एसपी देहात व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच मवाना। नगर के बीचों-बीच स्थित पुरानी प्रिया टॉकीज की पार्किंग में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पिकप गाड़ी में बैठे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम को बुलाकर पिकप गाड़ी की बारीकी से जांच कराते हुए साक्ष्य एकत्रित किए गए। पहले सिनेमा हॉल था, अब पार्किंग बनी जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां पहले प्रिया टॉकीज सिनेमा हॉल संचाल...

राजनीति से ऊपर मानवता: घायल की मदद के लिए सड़क पर उतरे बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान

Image
 राजनीति से ऊपर मानवता: घायल की मदद के लिए सड़क पर उतरे बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मेरठ-शामली हाईवे। बागपत से सांसद Dr. Rajkumar Sangwan ने एक बार फिर अपनी सादगी और संवेदनशीलता का परिचय दिया। शनिवार को मेरठ-शामली हाईवे से गुजरते समय ग्राम दबथुवा के पास सड़क हादसा देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति का हालचाल जाना। उन्होंने स्वयं खड़े होकर एम्बुलेंस रुकवाई और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। उनकी इस मानवीय पहल को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा हो। सांसद की इस संवेदनशीलता भरी पहल से यह संदेश गया कि राजनीति से बढ़कर मानवता होती है। “जनप्रतिनिधि वही, जो जनता के दुख-दर्द में साथ खड़ा हो।”

ईदगाह-कब्रिस्तान के पास नाली निर्माण का विरोध, संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Image
  सरधना। इकड़ी रोड स्थित ईदगाह और कब्रिस्तान मीठे शाह परिसर के पास प्रस्तावित नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और कई संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि कॉलोनियों और डेयरियों का गंदा पानी धार्मिक स्थल से होकर मेरठ-इकड़ी लिंक रोड की ओर ले जाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित होगी और क्षेत्र में गंदगी फैलने की आशंका है। ईदगाह कमेटी, कब्रिस्तान कमेटी, किसान संगठनों, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा और हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से इस नाली निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई। सभी संगठनों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर नाली निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मेरठ-इकड़ी लिंक रोड बड़ी मुश्किलों के बाद बना है और इस मार्ग से प्राथमिक विद्यालय, मातृ एवं शिशु केंद्र, आयुष्मान केंद्र सहित बड़ी आबादी का आवागमन होता है। यदि यहां से गंदे पानी की निकासी की गई तो सड़क भी प्रभावित होगी और आवागमन में दिक्कतें बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन इक...

सरधना बार एसोसिएशन ने वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Image
 सरधना बार एसोसिएशन ने वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत मतदान 28 मार्च 2026 को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को आयोजित आम सभा में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन मोहित शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। आम सभा में सबसे पहले अध्यक्ष और महासचिव ने वर्ष 2025-2026 के कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी अधिवक्ताओं के विचार-विमर्श के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च 2026 को होगा। मतदाता सूची पर आपत्तियां 11 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 12 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 13 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्र 16 और 17 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर ...

सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद ने दिया ज्ञापन

Image
सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद ने दिया ज्ञापन सरधना (मेरठ)। कस्बा सरधना में सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे किसान यूनियन आजाद के राष्ट्रीय सचिव (युवा) व हरियाली संरक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक के नेतृत्व में 3-4 कार्यकर्ता तहसील सरधना पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि इकड़ी रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी विभागीय अनुमति के इकड़ी रोड व ईदगाह बस्ती तथा आसपास स्थित डेयरियों का पानी धार्मिक स्थल मीठे शाहपीर मजार और कब्रिस्तान से होते हुए ईदगाह के सामने से प्राथमिक विद्यालय के रास्ते की ओर मोड़ना चाहते हैं। किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय देहात, शिशु केंद्र, कई कॉलोनियां, लिंक रोड और आयुष्मान केंद्र स्थित हैं। साथ ही ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग इसी रास्...

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान पुत्र हर्ष नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग 74 वी रेंक

Image
 मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान पुत्र हर्ष नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 74वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आईएएस के लिए हुआ है। उनकी सफलता से मेरठ जनपद और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। हर्ष नेहरा के पिता अजय नेहरा किसान हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद हर्ष ने मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से यह बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। शिक्षा में शुरू से ही शानदार उपलब्धियां हर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा से पूरी की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने दयावती मोदी अकादमी, मोदीपुरम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मेरठ कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की और व...