सरधना बार एसोसिएशन ने वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

AkashMalik
By -
0

 सरधना बार एसोसिएशन ने वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा


कर दी है। इसके तहत मतदान 28 मार्च 2026 को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को आयोजित आम सभा में लिया गया।


बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन मोहित शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया। आम सभा में सबसे पहले अध्यक्ष और महासचिव ने वर्ष 2025-2026 के कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने संतोष व्यक्त किया।


इसके बाद वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी अधिवक्ताओं के विचार-विमर्श के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।


घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन 10 मार्च 2026 को होगा। मतदाता सूची पर आपत्तियां 11 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 12 मार्च 2026 को शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 13 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।


नामांकन पत्र 16 और 17 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन वापसी की प्रक्रिया 18 मार्च 2026 को होगी। मतदान 28 मार्च 2026 को कराया जाएगा और उसी दिन मतपत्रों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।


नियमानुसार, निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह त्यागी एडवोकेट को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। इस आम सभा में एल्डर कमेटी के सदस्य एडवोकेट चीन सिंह राठौर, एडवोकेट सतवीर सिंह चौधना के अलावा पूर्व अध्यक्ष मेहरबान अली एडवोकेट, आरिफ अली एडवोकेट, हरे किशन मित्तल एडवोकेट, पद्म दीक्षित एडवोकेट, जितेंद्र पांचाल एडवोकेट, नितिन चांदना एडवोकेट, प्रशांत त्यागी एडवोकेट, ब्रजराज चौधरी एडवोकेट, नवनीत गौतम एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, प्रवीन कुमार एडवोकेट, प्रमोद प्रधान एडवोकेट, रामकुमार तालियान, वीरेंद्र सैनी एडवोकेट, श्रीमती पोयम चंदेल एडवोकेट, ईश्वर चंद एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, बृजपाल गिरी एडवोकेट और राजीव त्यागी एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default