सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद ने दिया ज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद ने दिया ज्ञापन


सरधना (मेरठ)। कस्बा सरधना में सड़क निर्माण के दौरान पानी की निकासी को लेकर किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे किसान यूनियन आजाद के राष्ट्रीय सचिव (युवा) व हरियाली संरक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक के नेतृत्व में 3-4 कार्यकर्ता तहसील सरधना पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि इकड़ी रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी विभागीय अनुमति के इकड़ी रोड व ईदगाह बस्ती तथा आसपास स्थित डेयरियों का पानी धार्मिक स्थल मीठे शाहपीर मजार और कब्रिस्तान से होते हुए ईदगाह के सामने से प्राथमिक विद्यालय के रास्ते की ओर मोड़ना चाहते हैं।

किसान यूनियन आजाद के पदाधिकारियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय देहात, शिशु केंद्र, कई कॉलोनियां, लिंक रोड और आयुष्मान केंद्र स्थित हैं। साथ ही ईद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, जिससे प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने में सुविधा रहती है।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि पानी इस मार्ग से निकाला गया तो क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है और आसपास की कॉलोनियों की सेवाएं प्रभावित होंगी।

किसान यूनियन आजाद ने प्रशासन से मांग की है कि पहले की तरह ही पानी की निकासी की व्यवस्था यथावत रखी जाए और आबादी वाले क्षेत्र की ओर पानी न डाला जाए।

ज्ञापन देने के बाद करीब 1:45 बजे सभी पदाधिकारी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy