Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शादी समारोह में चली गोली, युवक घायल — पुरानी रंजिश की आशंका

 


सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में गांव निवासी कर्मवीर उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि गांव में आज शिवा का मंडा कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें कर्मवीर भी शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी अमित भी वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और गोली चल गई। गोली लगने से कर्मवीर घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मवीर को तुरंत सरधना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले अमित के पिता मुंशी की हत्या हुई थी, जिसकी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि दोनों युवक अलग-अलग गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं—एक का संबंध योगेश बड़ौदा गैंग से और दूसरे का उधम गैंग से बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments