रील बनाने को लेकर विवाद, मारपीट; पीड़ित से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम

रील बनाने को लेकर विवाद, मारपीट; पीड़ित से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम

 


मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला गांव में 7 मार्च 2026 को रील बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बताया गया कि नदीम और नईम नाम के दो युवक मोबाइल फोन से रील बना रहे थे। इसी दौरान गांव के मोनू जाटव ने उन्हें कथित अश्लीलता करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित मोनू कुमार ने इस संबंध में इंचौली थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना के अगले दिन 8 मार्च को संगीत सोम, पूर्व विधायक सरधना, पीड़ित मोनू के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और न्याय दिलाने के लिए वह उनके साथ खड़े हैं।

इसी बीच संगीत सोम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ लोगों को चेतावनी देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि पत्थरबाजी जैसी हरकतों से बचें, अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटनास्थल के पास से गुजरते समय का है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy