रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का खेल! सरधना में माफिया सक्रिय, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

रात के अंधेरे में मिट्टी खनन का खेल! सरधना में माफिया सक्रिय, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

 

सरधना (मेरठ): सरधना तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप – खेतों के पास हो रहा खनन

ग्रामीण सनोज पुत्र राजवल सिंह, मनोज पुत्र राजबल, एसबीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम घर और मोहन पुत्र निशानसिंह निवासी ग्राम कालिन्द ने बताया कि उनके खेतों के बराबर में कृष्पाल पुत्र राजपाल व जसपाल पुत्र बाबू के खेत से रात के समय मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

समझाने पर भी नहीं माने, अभद्रता का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार खनन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि कुछ दिन पहले इस बात को लेकर उनके साथ अभद्रता भी की गई थी, जिससे वे काफी परेशान हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy