चिकन मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली

AkashMalik
By -
0

 मेरठ जनपद के रोहटा क्षेत्र में चिकन मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों से अवैध वसूली


और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर बाजार में चिकन और मीट की दुकानों से जबरन हफ्ता वसूली कर रहा है।

पीड़ित का कहना है कि वह रोहटा मुख्य बाजार में अपने पुश्तैनी मकान में चिकन मीट का मानक के अनुसार व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। आरोप है कि गांव का ही प्रवेश नामक व्यक्ति अपने गिरोह के साथ दुकानदारों पर मुख्यमंत्री और भाजपा का खौफ दिखाकर अवैध वसूली करता है। बताया गया कि कुछ माह पहले एक चिकन बिरयानी की दुकान से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वसूले जा रहे थे। पैसे न देने पर दुकान की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई, जिससे दुकान बंद हो गई। इसके बाद अन्य दुकानदारों से 20 हजार रुपये तक हफ्ता तय कर लिया गया।

पीड़ित के अनुसार दो दिन पहले एक युवक उसकी दुकान पर आया और हफ्ते की मांग की। मजबूरी में उसने 10 हजार रुपये उधार लेकर दे दिए, लेकिन बाकी पैसे न होने की बात कही। शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे रमजान के अफ्तार के समय वही युवक फिर दुकान पर पहुंचा और प्रवेश व उसके साथियों के नाम पर 10 हजार रुपये और मांगे। पैसे न देने पर कारोबार बंद कराने, पुलिस से फर्जी कार्रवाई कराने और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए गाली-गलौच की और मारपीट भी की। इसके बाद वह उसके चचेरे भाई गुलनार की दुकान पर भी पहुंचा और वहां भी वीडियो बनाकर धमकाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रंगदारी और अवैध वसूली के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default