राजनीति से ऊपर मानवता: घायल की मदद के लिए सड़क पर उतरे बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान

 राजनीति से ऊपर मानवता: घायल की मदद के लिए सड़क पर उतरे बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान


मेरठ-शामली हाईवे। बागपत से सांसद Dr. Rajkumar Sangwan ने एक बार फिर अपनी सादगी और संवेदनशीलता का परिचय दिया। शनिवार को मेरठ-शामली हाईवे से गुजरते समय ग्राम दबथुवा के पास सड़क हादसा देखकर उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति का हालचाल जाना। उन्होंने स्वयं खड़े होकर एम्बुलेंस रुकवाई और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। उनकी इस मानवीय पहल को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा हो। सांसद की इस संवेदनशीलता भरी पहल से यह संदेश गया कि राजनीति से बढ़कर मानवता होती है।

“जनप्रतिनिधि वही, जो जनता के दुख-दर्द में साथ खड़ा हो।”

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy