मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में 30 मिनट रुके। कार से उतरने के बाद वह सीधे मंच पर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ उन्होने शिव भक्त कांवडियो पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री 12 बजकर 15 मिनट पर हैलीपैड पर उतरे। यहां से कार में बैठकर 12 बजकर 20 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंच पर करीब 24 मिनट रहकर उन्होने पुष्पवर्षा की। कांवड़िये मुख्यमंत्री को देखकर झूम उठे। कुछ ने नारे लगाने भी शुरू कर दिए। काफ़ी कांवड़िये ऐसे रहे जो मुख्यमंत्री को मोबाइल में कैद करने को बेचैन दिखे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क से गुजर रहे कांवडियो ने सेल्फी भी ली। 12 बजकर 45 मिनट पर वह मंच से नीचे उतरे और मीडिया से बात की। उन्होने कहा कि गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार तक सड़के भगवा रंग में रंग चुकी हैं। उन्होने शानदार व्यवस्था के लिए प्रशासन की सराहना की। कांवडियो को शुभकामनाये दीं। ठीक 12 बजकर 50 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। इस दोरान एडीजी जोन, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी city समेत सरकारी अमला मौजूद रहा।