शामली। जिला स्तरीय रेसलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता की प्रस्तावित तिथि में परिवर्तन किया गया है। अपरिहार्य कारणों के चलते 14 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता अब 13 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी अजब सिंह स्टेडियम, जसाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने सभी संबंधित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालयों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के संपर्क किया जा सकता है।
