छेड़छाड़ के आरोपी ने महिला पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर; मेरठ रेफर





शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में बुधवार देर शाम एक महिला पर तेजाब फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।


पीड़िता के पति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले राहुल ने घर के बाहर कुत्ते को रोटी डालने निकली उनकी पत्नी पर तेजाब फेंका। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले भी आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना भी मिली है। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ad 1

Ad 2