शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी एक व्यक्ति ने गांव साल निवासी युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गांव झाल निवासी पिंटू पुत्र सुभाष ने आरोप लगाया है कि गांव साल निवासी विजय उर्फ बिट्टू पुत्र देशपात्र ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि विजय दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
