Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वविद्यालय में हुआ योग शिविर का आयोजन

 





मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी.के. सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक शांति का भी संचार करता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी शामिल हुए।


योग शिविर के दौरान डॉ. संध्या एवं डॉ. श्रुति ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. पुरुषोत्तम तोमर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।



इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ. सत्येंद्र खारी, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट डॉ. आर.एस. सेंगर, अधिष्ठाता डॉ. विवेक, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. जयवीर यादव, डॉ. अशोक कुमार, नरेंद्र उपाध्याय सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments