Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका

 

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका

मेरठ, 15 जून। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थिरोट निवासी स्योपाल पुत्र महावीर की बेटी की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का चेक भेजा गया।


समाजवादी पार्टी के अनुसार, उक्त सहायता राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल में सिवाल खास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान, विधानसभा अध्यक्ष तसव्वुर अली तथा अन्य नेता शामिल थे।


नदीम चौहान ने आरोप लगाया कि रास्ते में पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के साथ अन्याय बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार न तो पीड़ितों की पर्याप्त मदद कर रही है और न ही विपक्षी दलों को सहायता पहुंचाने की अनुमति दे रही है।


नदीम चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।


हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments