Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हाईवे किनारे लगे आम के स्टॉल हटाने की चेतावनी, एनएचएआई ने दिए निर्देश

 सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर तहसील क्षेत्र के एकड़ी गांव के निकट बाग के पास लगे आम के स्टॉलों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्टॉल संचालकों को तत्काल स्टॉल हटाने की चेतावनी दी है।


एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार हाईवे किनारे लगाए गए आम के स्टॉलों पर खरीदारी के लिए वाहन चालक और बाइक सवार अचानक रुक जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए स्टॉल संचालकों को स्थान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक स्टॉल नहीं हटाए गए तो एनएचएआई स्वयं कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाएगा। प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की सुगमता और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इस दौरान स्थानीय लोगों और स्टॉल संचालकों में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


मौके पर बाबलू यादव, अजीत कुमार, शिव प्रकाश चौधरी, हरेंद्र चौधरी, विक्की ठाकुर और भानु प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौ

हाईवे किनारे लगे आम के स्टॉल हटाने की चेतावनी, एनएचएआई ने दिए निर्देश

जूद रहे।

Post a Comment

0 Comments