शामली में 7 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत

 गढ़ी पुख़्ता : थाना क्षेत्र के दूल्ला खेड़ी गांव में एक 7 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत


हो गई। बच्चा खेलते समय एक विद्युत पोल के संपर्क में आ गया था।


मृतक की पहचान झिंझाना निवासी सैफुल्लाह (7) पुत्र अहसान के रूप में हुई है। वह पिछले दो-तीन दिनों से अपने खालू अय्यूब के यहां दूल्ला खेड़ी आया हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते विद्युत पोल के पास चला गया और उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया। शाम करीब 4 बजे बिजली भागने पर एक दुकानदार अपनी दुकान की तरफ जाने लगा तो उसने देखा कि एक बच्चा विद्युत पोल से चिपका हुआ था।  ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। परिजनों ने पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। बच्चा स्कूल की छुट्टी पढ़ने के कारण अपनी अम्मी के साथ दुल्ला खेड़ी रिश्तेदारी में आया हुआ था।


भाजपा नेता नंदू राणा ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ad 1

Ad 2