मातृ दिवस पर उजड़ गई मासूमों की दुनिया: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम


 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ नामजद तहरीर

अस्पताल में हंगामा होते ही कार छोड़कर फरार हुए ससुराल पक्ष के लोग

मवाना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मातृ दिवस के दिन हुई इस हृदयविदारक घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला रामबाग निवासी नरेंद्र रहेजा की पुत्री नवीशा उर्फ राधिका का विवाह 31 मई 2020 को अनमोल उर्फ प्रिंस के साथ हुआ था। विवाह के बाद से नवीशा अपने ससुराल में रह रही थी। मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा का आरोप है कि उनकी पुत्री को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार शाम ससुराल पक्ष के घर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें परिवार के लोग शामिल थे।

Comments