Skip to main content

नाले के स्लैब हटाने पर भड़के व्यापारी, पालिका टीम से धक्का-मुक्की

 बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, कर्मचारियों ने लगाया जातिसूचक शब्द और हमला करने का गंभीर आरोप


सरधना। कस्बे में रविवार सुबह बिनौली रोड चौराहे पर नगरपालिका की ओर से चलाए गए नाला सफाई अभियान के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। नाले पर रखे स्लैब हटाने को लेकर व्यापारी और पालिका कर्मचारी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। विरोध बढ़ने और व्यापारियों की भीड़ जमा होने के चलते पालिका टीम को अभियान बीच में ही रोककर लौटना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


नगरपालिका ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में पालिका की टीम रविवार सुबह बिनौली रोड चौराहे पर पहुंची थी। टीम का उद्देश्य नालों की सफाई कराना बताया गया। इसके लिए दुकानदारों द्वारा नालों के ऊपर डाले गए स्लैब को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जाने लगा। जैसे ही स्लैब हटाने का काम शुरू हुआ, आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।


व्यापारियों का आरोप था कि पालिका प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के कार्रवाई कर रहा है। उनका कहना था कि यदि नाले की सफाई या स्लैब हटाने की आवश्यकता थी तो पहले दुकानदारों को नोटिस देकर समय दिया जाना चाहिए था। इसी बात को लेकर व्यापारी और पालिका कर्मचारी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए, जिससे बिनौली रोड चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ते विरोध और तनाव को देखते हुए पालिका टीम ने अभियान को बीच में ही रोक दिया और वापस लौट गई।


हंगामे के दौरान व्यापारियों ने नगरपालिका अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। व्यापारियों का कहना था कि पालिका ने अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर जुल्हेडा रोड पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। आरोप लगाया गया कि इस दौरान कुछ दुकानों के ऊपर लगे टीन भी तोड़ दिए गए। व्यापारियों ने इसे मनमानी कार्रवाई बताते हुए नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी व्यापारियों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।


विवाद के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया, जब पालिका कर्मचारियों ने व्यापारियों पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और हमला करने का आरोप लगाया। बताया गया कि विवाद बढ़ने के बाद ईओ दीपिका शुक्ला ने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग एक घंटे का समय दिया था। इसी दौरान पालिका कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कार्य में लगे हुए थे।


आरोप है कि करीब साढ़े 11 बजे एक बुक स्टोर के सामने सफाई के दौरान दुकान मालिक और उसके साथियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया गया। विरोध करने पर एक कर्मचारी पर ईंट से हमला कर दिया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की।


पालिका कर्मचारियों ने चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी को भी ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।


ईओ दीपिका शुक्ला ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि यह अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं बल्कि नालों की साफ-सफाई का कार्य है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई जरूरी है ताकि कस्बे में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि दुकानदारों ने स्लैब पर सामान रखा हुआ है तो उसे स्वयं हटा लें, जिससे सफाई कार्य में बाधा न आए।


ईओ ने बताया कि मुहल्ला कमरानवाबान, देवी मंदिर, घोसियान, कुम्हारान, जुल्हेडा अड्डा, हरलालपुरा, देवीगंज और कालंद चुंगी सहित कई क्षेत्रों में स्लैब हटवाकर नालों की सफाई कराई जाएगी। उनका कहना है कि यह अभियान केवल कस्बे को जलभराव से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वहीं व्यापारियों द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश — 4 सितंबर 2025 को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद 🌧️ मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर 2025 को सभी स्कूल बंद मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 4 सितंबर 2025 (गुरुवार) को जिलेभर के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कारण 2 सितंबर से जिले में लगातार तेज़ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। सुरक्षा और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। आदेश का असर सरकारी व प्राइवेट, दोनों प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक बच्चे घर पर ही रहें। अगले दिनों की छुट्टियाँ और खुलने की जानकारी 5 सितंबर 2025: ईद ए मिलाद (छुट्टी) 6 सितंबर 2025: अनंत चतुर्दशी (छुट्टी) 7 सितंबर 2025: रविवार...

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

. Muzaffarnagar Kickboxing Players Shine at National Championship | Sports News राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की जीत | Muzaffarnagar Sports News 🥇 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक 🏆 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक – जिलाधिकारी ने किया सम्मान मुजफ्फरनगर, 3 सितंबर 2025। चेन्नई (तमिलनाडु) में 27 से 31 अगस्त तक आयोजित वाको इंडिया किकबॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल पर कब्जा जमाया। लौटने पर खिलाड़ियों का जनपद में भव्य स्वागत किया गया। ✨ खिलाड़ियों की उपलब्धियां सात्विक मलिक – स्वर्ण पदक (22 किग्रा भार वर्ग) प्रियांशु – रजत पदक (69 किग्रा भार वर्ग) हर्षित भट्ट – कांस्य पदक (26 किग्रा भार वर्ग) पिंकी (सीनियर वर्ग) – कांस्य पदक (छत्तीसगढ़) चौधरी शिवराज व चौधरी पुष्पराज – पाँचवाँ स्थान आन्हा शोएब, मानवी,...

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy

🥤 Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने का स्मार्ट तरीका क्या आप भी पेट और शरीर की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं? रोज़ाना की भागदौड़ में हेल्दी डाइट लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, Dayjoy का Ample Meal Nutritional Shake आपके लिए है परफेक्ट समाधान। 🌟 Ample Meal क्यों है खास? ✔ 100% आयुर्वेदिक और सुरक्षित ✔ 23+ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ✔ प्रोटीन और फाइबर से वजन घटाने में मददगार ✔ ग्रीन टी, गार्सिनिया, अदरक, दालचीनी, ग्रीन कॉफी का हर्बल ब्लेंड ✔ लो कैलोरी और टेस्टी वैनिला फ्लेवर ⚡ Ample Meal Shake के फायदे ✅ फैट बर्न और वेट मैनेजमेंट ✅ ओवरईटिंग से बचाए ✅ एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाए ✅ भूख कंट्रोल करे ✅ बिना जिम जाए भी वजन घटाने में मददगार 📌 कैसे करें इस्तेमाल? Weight Loss के लिए → दिन में 2 मील रिप्लेस करें Weight Maintenance के लिए → दिन में 1 मील रिप्लेस करें एक स्कूप शेक को दूध या पानी में मिलाकर पिएं 👉 2–3 हफ्तों में फर्क महसूस होगा। 👨‍👩‍👧 किसके लिए है यह प्रोडक्ट? ऑफिस प्रोफेशनल्स स्टूडेंट्स फैट घटाने वाले लोग ...