Skip to main content

मानसिक तनाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान



सरूरपुर : खिवाई कस्बे में सोमवार अलसुबह एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


खिवाई निवासी 18 वर्षीय कुनाल पुत्र स्वर्गीय रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार रविवार देर रात वह स्वजन के साथ सामान्य बातचीत करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मां रचना ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो कुनाल पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई।


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश — 4 सितंबर 2025 को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद 🌧️ मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर 2025 को सभी स्कूल बंद मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 4 सितंबर 2025 (गुरुवार) को जिलेभर के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कारण 2 सितंबर से जिले में लगातार तेज़ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। सुरक्षा और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। आदेश का असर सरकारी व प्राइवेट, दोनों प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक बच्चे घर पर ही रहें। अगले दिनों की छुट्टियाँ और खुलने की जानकारी 5 सितंबर 2025: ईद ए मिलाद (छुट्टी) 6 सितंबर 2025: अनंत चतुर्दशी (छुट्टी) 7 सितंबर 2025: रविवार...

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

. Muzaffarnagar Kickboxing Players Shine at National Championship | Sports News राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की जीत | Muzaffarnagar Sports News 🥇 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक 🏆 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक – जिलाधिकारी ने किया सम्मान मुजफ्फरनगर, 3 सितंबर 2025। चेन्नई (तमिलनाडु) में 27 से 31 अगस्त तक आयोजित वाको इंडिया किकबॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल पर कब्जा जमाया। लौटने पर खिलाड़ियों का जनपद में भव्य स्वागत किया गया। ✨ खिलाड़ियों की उपलब्धियां सात्विक मलिक – स्वर्ण पदक (22 किग्रा भार वर्ग) प्रियांशु – रजत पदक (69 किग्रा भार वर्ग) हर्षित भट्ट – कांस्य पदक (26 किग्रा भार वर्ग) पिंकी (सीनियर वर्ग) – कांस्य पदक (छत्तीसगढ़) चौधरी शिवराज व चौधरी पुष्पराज – पाँचवाँ स्थान आन्हा शोएब, मानवी,...

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy

🥤 Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने का स्मार्ट तरीका क्या आप भी पेट और शरीर की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं? रोज़ाना की भागदौड़ में हेल्दी डाइट लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, Dayjoy का Ample Meal Nutritional Shake आपके लिए है परफेक्ट समाधान। 🌟 Ample Meal क्यों है खास? ✔ 100% आयुर्वेदिक और सुरक्षित ✔ 23+ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ✔ प्रोटीन और फाइबर से वजन घटाने में मददगार ✔ ग्रीन टी, गार्सिनिया, अदरक, दालचीनी, ग्रीन कॉफी का हर्बल ब्लेंड ✔ लो कैलोरी और टेस्टी वैनिला फ्लेवर ⚡ Ample Meal Shake के फायदे ✅ फैट बर्न और वेट मैनेजमेंट ✅ ओवरईटिंग से बचाए ✅ एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाए ✅ भूख कंट्रोल करे ✅ बिना जिम जाए भी वजन घटाने में मददगार 📌 कैसे करें इस्तेमाल? Weight Loss के लिए → दिन में 2 मील रिप्लेस करें Weight Maintenance के लिए → दिन में 1 मील रिप्लेस करें एक स्कूप शेक को दूध या पानी में मिलाकर पिएं 👉 2–3 हफ्तों में फर्क महसूस होगा। 👨‍👩‍👧 किसके लिए है यह प्रोडक्ट? ऑफिस प्रोफेशनल्स स्टूडेंट्स फैट घटाने वाले लोग ...