Skip to main content

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार

 खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में आठ कुंतल सिंथेटिक मावा नष्ट

सरधना। कस्बे के लोकप्रिय रोड क्षेत्र में सोमवार देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सिंथेटिक मावा पकड़कर नष्ट कर दिया। असिस्टेंट कमिश्नर अजय जायसवाल के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से करीब आठ कुंतल संदिग्ध मावा बरामद किया, जिसे तत्काल गड्ढे में डलवाकर नष्ट कराया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में रिफाइंड और मिल्क पाउडर भी सीज किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार


, सरधना क्षेत्र में लंबे समय से सिंथेटिक मावा तैयार किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर विभाग की टीम ने पहले इलाके की गोपनीय तरीके से रेकी की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार देर रात लोकप्रिय रोड स्थित नूरा और नफीस के यहां छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मावा तैयार होते हुए पाया। अधिकारियों ने जांच के लिए कुल नौ नमूने एकत्र किए। वहीं, करीब आठ कुंतल तैयार मावा को असुरक्षित मानते हुए नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा टीम ने रिफाइंड के 75 कनस्तर और मिल्क पाउडर के 12 बोरे भी सीज कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

असिस्टेंट कमिश्नर अजय जायसवाल ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान फूड इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, गूंजन सहित विभाग की टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश — 4 सितंबर 2025 को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद 🌧️ मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 4 सितंबर 2025 को सभी स्कूल बंद मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 4 सितंबर 2025 (गुरुवार) को जिलेभर के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। कारण 2 सितंबर से जिले में लगातार तेज़ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। सुरक्षा और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। आदेश का असर सरकारी व प्राइवेट, दोनों प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अभिभावकों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक बच्चे घर पर ही रहें। अगले दिनों की छुट्टियाँ और खुलने की जानकारी 5 सितंबर 2025: ईद ए मिलाद (छुट्टी) 6 सितंबर 2025: अनंत चतुर्दशी (छुट्टी) 7 सितंबर 2025: रविवार...

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक

. Muzaffarnagar Kickboxing Players Shine at National Championship | Sports News राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की जीत | Muzaffarnagar Sports News 🥇 राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की धाक 🏆 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक – जिलाधिकारी ने किया सम्मान मुजफ्फरनगर, 3 सितंबर 2025। चेन्नई (तमिलनाडु) में 27 से 31 अगस्त तक आयोजित वाको इंडिया किकबॉक्सिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल पर कब्जा जमाया। लौटने पर खिलाड़ियों का जनपद में भव्य स्वागत किया गया। ✨ खिलाड़ियों की उपलब्धियां सात्विक मलिक – स्वर्ण पदक (22 किग्रा भार वर्ग) प्रियांशु – रजत पदक (69 किग्रा भार वर्ग) हर्षित भट्ट – कांस्य पदक (26 किग्रा भार वर्ग) पिंकी (सीनियर वर्ग) – कांस्य पदक (छत्तीसगढ़) चौधरी शिवराज व चौधरी पुष्पराज – पाँचवाँ स्थान आन्हा शोएब, मानवी,...

Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने और फैट मैनेजमेंट का प्राकृतिक तरीका | Dayjoy

🥤 Ample Meal Nutritional Shake (500g) – वजन घटाने का स्मार्ट तरीका क्या आप भी पेट और शरीर की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं? रोज़ाना की भागदौड़ में हेल्दी डाइट लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, Dayjoy का Ample Meal Nutritional Shake आपके लिए है परफेक्ट समाधान। 🌟 Ample Meal क्यों है खास? ✔ 100% आयुर्वेदिक और सुरक्षित ✔ 23+ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ✔ प्रोटीन और फाइबर से वजन घटाने में मददगार ✔ ग्रीन टी, गार्सिनिया, अदरक, दालचीनी, ग्रीन कॉफी का हर्बल ब्लेंड ✔ लो कैलोरी और टेस्टी वैनिला फ्लेवर ⚡ Ample Meal Shake के फायदे ✅ फैट बर्न और वेट मैनेजमेंट ✅ ओवरईटिंग से बचाए ✅ एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाए ✅ भूख कंट्रोल करे ✅ बिना जिम जाए भी वजन घटाने में मददगार 📌 कैसे करें इस्तेमाल? Weight Loss के लिए → दिन में 2 मील रिप्लेस करें Weight Maintenance के लिए → दिन में 1 मील रिप्लेस करें एक स्कूप शेक को दूध या पानी में मिलाकर पिएं 👉 2–3 हफ्तों में फर्क महसूस होगा। 👨‍👩‍👧 किसके लिए है यह प्रोडक्ट? ऑफिस प्रोफेशनल्स स्टूडेंट्स फैट घटाने वाले लोग ...