शामली में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

 


शामली, 27 जुलाई। शहर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदर ढंग से सजे रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने, जबकि पूरे मार्ग पर धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा।


रथ यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने सहभागिता की। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप भी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आगे सड़क पर झाड़ू लगाकर सेवा भाव का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल भी मौजूद रहे और यात्रा में भाग लिया।



यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे मार्ग पर तैनात रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। हल्की बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते रहे।

शामली में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा




शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न हुई यह यात्रा शहरवासियों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ad 1

Ad 2