Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्थाई डीजीपी बनने पर सांसद ने दी बधाई, कानून व्यवस्था पर की चर्चा


 

बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का स्थायी डीजीपी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।


मुलाकात के दौरान सांसद डॉ. सांगवान और डीजीपी राजीव कृष्ण के बीच प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सांसद ने बागपत लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कुछ मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।

Post a Comment

0 Comments