Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश स्तरीय कुश्ती में गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का किया ग्रामीणों ने स्वागत :-



प्रदेश स्तरीय कुश्ती में गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान का किया ग्रामीणों ने स्वागत



मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में ग्राम समसपुर सुरानी निवासी किसान विनोद सुरानी के सुपुत्र ऋतिक चौधरी ने जनपद भदोही में चल रही प्रदेश स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ जनपद का नाम रौशन किया जिसके पश्चात गांव व छेत्र के लोगों ने मेरठ आगमन पर पहलवान ऋतिक का जोरदार स्वागत किया 

भाकियू नेता अंकित डांगी ने बताया कि पहलवान ऋतिक ने जब कल शाम अपने प्रतिद्वंदी पहलवान को हराकर स्वर्ण जीता यह खबर छेत्रवासियों को जैसे ही पता चली तो पहलवान ऋतिक के पिता को लोगो ने गांव सुरानी पहुचकर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि काफ़ी मेहनत के बाद इस छेत्र से कुश्ती के छेत्र मे कोई पदक प्राप्त हुआ है 

पहलवान ऋतिक का परिवार एकमात्र खेती पर निर्भर है लेकिन पहलवान के पिता का कहना है कि एक दूध की भैस केवल पहलवान के लिए ही ले रखी है और वह अपने ही संग्रक्षण में उसको ख़ान पान एवं मेहनत कराते हैं 

स्वागत में मुख्य रूप से उज्वल ,सचिन,राजकुमार,बबलू,मुज़फ़्फ़र,कपिल प्रधान,उमेश प्रधान आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments