Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद सरधना,



विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद सरधना,


जनपद मेरठ द्वारा *सेंट जोसेफ कन्या इंटर कॉलेज* में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “पृथ्वी बचाओ”, “पर्यावरण संरक्षण”, “स्वच्छता ही सेवा” जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8-ए की छात्रा *सफया* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 8-ए की *सदा* द्वितीय स्थान पर रहीं और कक्षा 8-ए की *जानिब* ने तृतीय स्थान हासिल किया।वहीं निबंध प्रतियोगिता में *आमनिया* ने प्रथम स्थान, *रावी* ने द्वितीय स्थान तथा *सफया* ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में पर्यावरण के प्रति सजग रहें और जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाकर पृथ्वी को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।अध्यक्ष *सबीला बेग़म* ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं और यदि वे अभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पृथ्वी मिल सकेगी। उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या *सिस्टर मीना नायडू*, प्रवक्ता *रचना अग्रवाल*, शिक्षिका *मिस मायरा*, *रंजना माहेश्वरी*, *किरण* सहित नगर पालिका परिषद की समस्त स्वच्छ भारत मिशन (SBM) टीम उपस्थित रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।नगर पालिका परिषद सरधना द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments