Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पृथ्वी दिवस पर नगर पालिका सरधना ने पर्यावरण योद्धाओं को किया सम्मानित


*पृथ्वी दिवस पर नगर पालिका सरधना ने पर्यावरण योद्धाओं को किया सम्मानित


, स्वच्छ सार्थी क्लब के छात्र एवं ब्रांड एंबेसडर प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए*  


 पृथ्वी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद, सरधना द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को नगर पालिका कार्यालय परिसर में *सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं *अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला* द्वारा पृथ्वी दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले *स्वच्छ सार्थी क्लब* के छात्र-छात्राओं एवं नगर पालिका के *स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर* को *प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित* किया गया। इस अवसर पर *स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर श्री सूर्य देव त्यागी, डॉ. संगीता पुंडीर एवं श्री शावेज अंसारी* को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही पृथ्वी दिवस पर आयोजित चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। *सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज की कक्षा-8 की छात्रा सफिया ने प्रथम स्थान*, *सदा ने द्वितीय स्थान* एवं *जानिब ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया। अधिशासी अधिकारी महोदया ने सभी विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि *"धरती माता की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।"* उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे *"पृथ्वी के सच्चे प्रहरी"* बनें और सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा उठाया गया एक छोटा कदम भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ी क्रांति ला सकता है। कार्यक्रम में मलखान सिंह सैनी , विनोद जैन पंकज जैन , सभासद शनु जैन , समस्त कर्मचारी, स्वच्छ सार्थी क्लब के प्रभारी विनीता लॉयल, एवं छात्र-छात्राएं पालिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments