Header Ads Widget

Responsive Advertisement

 

रोहटा : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये नही लाने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति समेत तीन के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

कल्याणपुर गांव निवासी राखी वर्मा पुत्री धर्मपाल ने बताया कि उसकी शादी मार्च 24 को बागपत के मतंतानगर निवासी अमरीश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति व्यापार करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करने लगा।आरोप है कि जब उसने दो लाख देने में असर्मथता जतायी तो पति ने उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। कई बार समझाने के बाद भी आरोपित अपनी मांग से नही हटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमरीश, ससुर कृष्णपाल व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।संसू-

Post a Comment

0 Comments